-
क्या सच में अगले साल शादी करने वाले हैं अर्जुन-मलाइका ? October 30, 2018, 11:27 AM
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वह खुद से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों को मिलान एयरपोर्ट पर एक-दूसरे का हाथ थामे देखा गया। हालांकि अर्जुन और मलाइका ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। मगर मीडिया में इन दिनों के रिश्तों के लेकर लगातार खबरें आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि मलाइका और अर्जुन अगले साल तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे के आदी हो चुके हैं। इनको कई इंवेंट्स में साथ में देखा जा रहा है। दोनों की कैमिस्ट्री लाजवाब है। आपको बता दें, मलाइका ने अरबाज से भी लव मैरिज की थी। मगर आपसी अनबन के चलते दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। अरबाज से तलाक लेने के बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में आई। पहले दोनों कभी भी सार्वजनिक स्थानों पर एक साथ दिखाई नहीं देते थे जबकि अब वह पब्लिक प्लेस पर साथ में घूमने लगे हैं।